फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 4.20 लाख हड़पे

Wed, 25 Dec 2024 05:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर निवासी शिवम ने थाने में तहरीर दी है। शिवम ने बताया कि जनपद बागपत के बड़ौत क्षेत्र निवासी युवक से उसकी जान पहचान है। कई माह पहले आरोपी ने उसे कॉल की, युवक ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में नौकरी दिला सकता है। नौकरी लगवाने के लिए आरोपी ने उससे चार लाख 90 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में नौकरी मिलने के लालच में उसने आरोपी को पैसे दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी, तो उसने आरोपी से इस बारे में जानकारी ली। आरोपी ने कई बार बहाना बनाकर उसे टाल दिया। बार-बार तकाजा करने पर युवक ने 70 हजार रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बाकी रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें