फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विवाद की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने किया हमला

कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे गांव के चौकीदार और पड़ोसी के विवाद की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। मनकी पुलिस चौकी के सिपाही आशीष मौर्य को लोगों ने बांधकर लाठी–डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे सीएचसी कुरारा से जिला अस्पताल और बाद में कानपुर रेफर किया गया। वहीं दरोगा की कार की हल्की टक्कर से आरोपी पक्ष के दो युवक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उमराहट गांव के चौकीदार फूल सिंह निषाद के बेटे एवं पड़ोसी लाखन निषाद के पुत्रों के बीच नशेबाजी में मंगलवार की दोपहर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने चौकीदार की पत्नी को पीट दिया। इसी शिकायत की जांच के लिए मनकी पुलिस चौकी के सिपाही आशीष मौर्य गांव पहुंचे। जांच के दौरान आरोपी पक्ष ने अचानक सिपाही को घेरकर पकड़ लिया और रस्सी से बांध कर पीटा। साथ आए चौकीदार ने किसी तरह भागकर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। सिपाही की हालत बिगड़ने पर उसे रात में ही कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें