फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: शॉर्ट सर्किट से दो मुर्गी फार्मों में लगी आग, लाखों का नुकसान

कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में शॉर्ट सर्किट से दो मुर्गी फार्मों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों फार्मों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा फार्म जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में आकर करीब चार हजार से अधिक मुर्गियां और चूजे जलकर मर गए। साथ ही फार्म के शेड, फीड, तारों, पंखों सहित अन्य सामान भी राख हो गया। ग्रामीणों ने खुद ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। अंधेरा और तेज लपटों के कारण लोग ज्यादा पास भी नहीं जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें