हमीरपुर जिले के विकासखंड मुस्करा स्थित कार्यालय की अनदेखी के चलते गहरौली गांव में नमामि गंगे द्वारा संचालित हर घर नल योजना के ऊंचाई वाले कई मोहल्लों के लगभग डेढ़ सैकड़ा कनेक्शन धारकों को बीते एक माह से पानी के लिए परेशान हैं। सीडब्लूआर टैंक निर्माण के समय से खुला पड़े होने के कारण प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ऑपरेटर को घर कर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही, परेशान उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत संबंधित एडीएम से की है।