गोरखपुर में आई भयंकर बाढ़ के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना ने मोर्चा ले लिया है। लेकिन यहां पहुंची सेना को तब आश्चर्य हुआ जब लोगों ने अपनी जमीन छोड़ने से मना कर दिया। गांववालों ने सेना से राहत सामग्री ले ली लेकिन अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं हुए।