फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक ने खुद को मारी गोली, मौत, पारिवारिक विवाद बना कारण

ishwar ashish Updated Thu, 10 Jul 2025 11:17 AM IST

मोतीगंज के महेवा गोपाल गांव में बुधवार की देर रात आशुतोष कुमार सिंह (45) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि आशुतोष ने स्वयं को घर के अंदर कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा कि आशुतोष के सीने में गोली लगी हुई है। खून बह रहा है। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी मनोज रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व फारेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें