फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विद्युत आपूर्ति संकट को देखते हुए कर्मियों की छुट्टी रद्द, वापस बुलाए गए अफसर-कर्मचारी

गोंडा जिले के देवीपाटन जोन में विद्युत संकट को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए वापस बुला लिया गया है। साथ ही आपूर्ति बहाल कराने के लिए जरूरी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दरअसल, रात में लगातार रोस्टिंग के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। बृहस्पतिवार रात आंबेडकर चौराहे पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में आपूर्ति में दिक्कतें आ रही है। उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें