फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, जेसीबी से ढहाई बाउंड्री व तीन कमरे

नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में वर्षों से तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को रविवार को कब्जेदार ने स्वयं हटवा दिया। जेसीबी मशीन की मदद से बाउंड्री वाल और तीन पक्के कमरों को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। बताया जाता है कि वर्ष 2015 में गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मामला तभी से उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में विचाराधीन है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 29 जुलाई को निर्धारित है। सुनवाई से पहले ही कब्जेदार अब्दुल खालिक ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर तालाब की भूमि पर बनी बाउंड्री वाल और छोटे-बड़े तीन कमरों को गिरा दिया गया, जिससे सरकारी भूमि पूरी तरह कब्जामुक्त हो गई। मौके पर स्थानीय राजस्व कर्मियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। हल्का लेखपाल विनीत कुमार ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के संबंध में संबंधित पक्ष ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें