फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'पति अंधे थे... गांव वालों ने लिखवा ली जमीन', सुशीला की आपबीती सुन भावुक हुए अधिकारी

मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में उस समय माहौल भावुक हो गया, जब एक महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला सुशीला ने बताया कि उनके पति दृष्टिबाधित थे। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर गांव के कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर उनकी करीब डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम लिखवा ली। पति की मृत्यु के बाद अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है। अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते सुशीला फफककर रो पड़ी। उन्होंने अधिकारियों से जमीन वापस दिलाने और न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में मौजूद अन्य महिलाओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं की शिकायतें सुनने के बाद अपर आयुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और पात्र मामलों में जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें