फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रताप भवन में होली मिलन समारोह, चौताल-फाग से गूंजा माहौल

गोंडा शहर के महराजगंज मोहल्ले स्थित प्रताप भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पारंपरिक चौताल, फाग गीत और काव्य पाठ के बीच रंगों की बौछार ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह और करनैलगंज विधायक अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लेकर उत्सव की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला संघ चालक श्रीमान सिंह, सह संघ चालक पंकज अग्रवाल, जिला प्रचारक सतीश और नगर प्रचारक अमित समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। मनमोहक झांकियों और पारंपरिक होली गीतों ने सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें