फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मनकापुर में लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल

सीमेंट व्यापारी से लूट की घटना में शामिल बदमाशों से बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ओम प्रकाश यादव, आशीष यादव और प्रदीप वर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों ने चार दिन पहले मनकापुर क्षेत्र में एक सीमेंट व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट कर उसे घायल कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ओम प्रकाश यादव के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 हजार रुपये नकद, सफेद रंग की अपाची बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें