फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : गोंडा...पीएम के अयोध्या आगमन से पहले अयोध्या सीमा सील

अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसपी गोंडा विनीत जायसवाल सोमवार को नवाबगंज-अयोध्या बॉर्डर पहुंचे। एसपी ने सीमा क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की जमीनी समीक्षा की। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने चेकिंग प्वाइंट्स, पुलिस तैनाती, बैरियर, सीसीटीवी व्यवस्था, यातायात मार्ग, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और रूट डायवर्जन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना जांच के न गुजरने दिया जाए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मौके पर लागू किए गए रूट डायवर्जन की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यातायात पूरी तरह सुचारू रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एसपी ने उच्च सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में मोबाइल गश्त, इंटरसेप्शन टीम, चेकिंग पिकेट, ड्रोन निगरानी, क्यूआरटी, भीड़ नियंत्रण, मेडिकल सपोर्ट, फायर यूनिट और अन्य आपात सेवाओं के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें