मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा पहुंच गए। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे आयुक्त कार्यालय सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने बस्ती और देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा शुरू की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री सड़क, पुल, सेतु और अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस लाइन से लेकर आयुक्त कार्यालय तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है।