गोंडा के खरगूपुर से तीन किमी पश्चिम स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में एक माह तक चलने वाला पुरुषोत्तम मास यानी अधिमास मेला रविवार से शुरू हो रहा है। हर तीसरे वर्ष लगने वाले इस मेले में नित्य हजारों श्रद्धालु आते हैं, जबकि शुक्रवार और सोमवार को लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक व पूजन-अर्चना के लिए जुटते हैं। मंदिर के महंत जगदंबा प्रसाद तिवारी के अनुसार, पौराणिक मान्यता है कि वनवास के दौरान पांडव यहां ठहरे थे। माता कुंती की प्रेरणा पर भीम ने क्षेत्र को आतंकित करने वाले बाकासुर का वध किया था। ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति के लिए भीम ने इसी स्थान पर विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की। 17 मई से अधिमास शुरू हो रहा है। ऐसे में जरूरी तैयारियां की जा रही है।