फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में प्रसूता की मौत के बाद मारपीट, हंगामा, अस्पताल संचालक बोला- कहीं नहीं हुई लापरवाही

आईटीआई रोड स्थित मेडीसन हॉस्पिटल में बुधवार को दिन में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजन लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीमारदारों व अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली नगर के ग्राम महादेवा मौजा केशवपुर पहड़वा निवासी तारा देवी पत्नी सूरज को प्रसव के लिए बुधवार की सुबह शहर के मेडीसन हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। अस्पताल संचालक हाकिम सिंह ने बताया कि अस्पताल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई है। नगर कोतवाली विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। पुलिस मौके पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें