फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में मौजूदा प्रधान का भी सूची से काट दिया नाम, प्रधानों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी की अगुवाई में प्रधानों ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को शिकायती पत्र देकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा प्रधान व बीडीसी का भी सूची से नाम काट दिया गया है। इतना ही नहीं, कई नाबालिगों का नाम शामिल करने के साथ ही विवाहित मतदाताओं को सूची से नहीं हटाया गया। बल्कि पात्रों का नाम सूची से गायब कर दिया गया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी ने जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा, रंगेश कुमार पांडेय, अयोध्या प्रसाद तिवारी, राम प्रकाश वर्मा, इंजेर वर्मा और संजय चौबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें