गोंडा जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा में पाया गया कि कई ऐसे गांव हैं, जहां से एक ही मामले की शिकायत कई बार की जा रही है। इन गांवों को चिन्हित करने के बाद मंगलवार से प्रशासन ने पथवलिया व पिपरापदुम गांव में चौपाल लगाई। डीएम नेहा शर्मा ने प्रशासनिक अफसरों के साथ गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया।