राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इटियाथोक से बाबागंज रोड पर बने गड्ढे में रमवापुर चौराहे के पास धान रोप कर विरोध जताया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि करीब 20 किमी लंबी इस सड़क पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। सोमवार के बरसात के बाद यह सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोग करीब 11 साल से इस दुर्दशा से परेशान हैं और जिम्मेदार अनजान बने है। हजारों छात्रों को प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल आना जाना पड़ता है, इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी अफसर और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देने की जहमत उठाना जरूरी नहीं समझते हैं।