फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चूहा घूमने के मामले में मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड का पूरा वार्ड स्टाफ निलंबित

मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में दो दिन पहले चूहों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रिसिंपल डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने आर्थो वार्ड की वार्ड इंचार्ज प्रतिभा यादव, स्टाफ नर्स नीरज शरणीवास्तव, अंकित सिंह और वार्ड बॉय रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। इन कर्मियों को महिला अस्पताल में संबद्ध किया गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि कोविड वार्ड से आर्थो वार्ड का तत्काल शिफ्ट किया गया है और सभी साफ-सफाई कार्यों की पुनः समीक्षा की जा रही है। साथ ही, साफ-सफाई के लिए नियुक्त एएन कपूर एंड सन्स कंपनी को लापरवाही के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और पूरे मामले में जवाब मांगा गया है। क्या था मामला वायरली वीडियो में चूहे वार्ड में ऑक्सीजन पैनल और मरीजों के बेड के पास आराम से घूमते नजर आए थे। इस वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद प्रदेश शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें