फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आवास विकास द्वितीय की बदहाली पर सपा महिला सभा का मोर्चा, 10 दिन का अल्टीमेटम

आवास विकास कालोनी द्वितीय की बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को महिला सभा की जिलाध्यक्ष किसलय तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आवास विकास द्वितीय कॉलोनी में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है, जिससे गंदा पानी घरों में भर जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं, जिससे रात में अंधेरा बना रहता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और जल आपूर्ति की पाइपलाइन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। महिला सभा पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा घरों के सामने और पार्कों में ईंट व मलबा जमा कर दिया गया है, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला सभा जिलाध्यक्ष किसलय तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी महिला सभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें