फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान व संसाधन मिलें तो गोंडा से चमकेंगे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

गोंडा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ बेहतर खेल मैदान और आधुनिक सुविधाओं की है। विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर मिले तो गोंडा से भी कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। जिन स्कूलों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, वहां से कई प्रतिभाएं आगे बढ़ी हैं। शहर के अदम गोंडवी मैदान और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर अभ्यास करने वाली अंशू तिवारी महिला क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी और अंडर-19 स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि जिले के अन्य विद्यालयों में भी बेहतर मैदान और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो ऐसी कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें