फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

गोंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवाबगंज के लौव्वावीरपुर गांव के तिवारीपुर मजरा निवासी 30 वर्षीय रेखा अपने देवर राजकरन के साथ बाइक से वजीरगंज के अनुभुला गांव में रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर के पास डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लौव्वा वीरपुर गांव के पूरे माफी मजरे के 28 वर्षीय राम बख्श अपनी पत्नी को लाने ससुराल जा रहा था तभी रास्ते में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर के पास डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। इधर, मोतीगंज के गोविंदपारा के पास सड़क हादसे में 55 वर्षीय लखराजी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें