फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: गांव में भिड़ने के बाद चौकी के सामने मारपीट, जमीनी विवाद का मामला, दो घायल रेफर

जमीन विवाद को लेकर रविवार को सकरडिया गांव में पहले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। इस मामले को लेकर पेहर चौकी के सामने एक बार फिर मारपीट हो गई। इसमें प्रधान पति घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सकरडिया गांव में जमीन विवाद को लेकर लवकुश वर्मा व प्रधान पति मो. आलम अंसारी के बीच विवाद हो गया। लवकुश वर्मा का आरोप है कि विपक्षियों ने घर पर पहुंचकर हंगामा किया। उसके हाथ में चाकू से मारकर घायल कर दिया। लाठी डंडे से भी पीटा। बचाव में आई उसकी मां की भी पिटाई की गई। जबकि दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान का कहना है कि उसके पति मोहम्मद आलम अंसारी दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर पेहर चौकी गये थे, जहां गांव के ही विपक्षियों ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। उन्हें गंभीर चोट आई है। सीएचसी रेहराबाजार के डाॅ. गिरधर चौहान ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पेहर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार का कहना है कि चौकी के बाहर मारपीट की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। रेहरा बाजार थानाध्यक्ष /सीओ प्रशिक्षु डॉ. जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें