फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में हुआ मुख्य समारोह

गोंडा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर तिरंगा शान से लहराया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। यहां देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने पुलिस परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस जवानों द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। इसमें अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। परेड की सलामी लेने के बाद आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईजी अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ध्वजारोहण किया, जबकि विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने तिरंगा फहराया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें