फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में थाने के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे

Bhupendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 01:33 PM IST

गोंडा में मंगलवार को कटरा बाजार थाने के गेट के ठीक सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष असरना गांव के बताए जा रहे हैं। इनके बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत शुरू होने से पहले ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। थाना गेट के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। अपराध निरीक्षक मनोज पाठक का कहना है कि प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें