फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम की छापेमारी

यूपी के गोंडा में आवास विकास कॉलोनी स्थित रामायण भवन में टैक्स प्रैक्टिशनर अरविंद कुमार पांडेय के आवास एवं कार्यालय पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यह कार्रवाई लखनऊ से आई आईआरएस अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अरविंद पांडेय लंबे समय से जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के साथ-साथ कटौती एवं रिफंड संबंधी कार्य करते हैं। साथ ही वह वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर कर्मचारियों की वेतन, भत्ते व कर कटौती से जुड़े अभिलेख तैयार कराते रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को कुछ गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को टीम ने छापेमारी शुरू की। शुक्रवार को भी टीम ने दस्तावेज खंगाले। कई महत्वपूर्ण डिजिटल व फिजिकल रिकॉर्ड जब्त किए। इस दौरान किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, फाइलें, पेन ड्राइव समेत कई डिवाइस को सील कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें