फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली छात्रा, रची अपहरण की कहानी; ऐसे हुआ खुलासा

यूपी के गोंडा में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम 11वीं की छात्रा घर से निकल गई। मामला वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव का है। घर से निकलने के बाद छात्रा ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस जांच में सच सामने आ गया। बाद में छात्रा ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। चांदपुर के पास एक छात्रा पेट दर्द बताकर रो रही थी। बीच-बीच में वह बेहोश हो जा रही थी। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले छात्रा ने बताया कि घर जाते समय दो मोटरसाइकिल सवार लोग उसे दबोच ले गए थे। उसके बाद जब पुलिस ने दोबारा पूछताछ किया तो बताया कि कार सवार लोग साइकिल समेत लेकर चले गए थे। मुझे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रताप सिंह को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने की जांच में निकालकर आया कि छात्रा स्वयं साइकिल से आई है। ऐसे में अपहरण की बात झूठी निकली। पाया गया कि पिता ने सुबह डांट दिया था, इससे नाराज होकर वह घर से निकली थी। सीसीटीवी में छात्रा स्वयं साइकिल से जाते हुए दिख रही है। इसके बाद छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें