फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, साथी सहित गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 11:17 AM IST

गोंडा में नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसापुर के पास शुक्रवार की रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित सिंह के पैर में गोली लगी है। जबकि, शिवम यादव को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। इन लोगों द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच छिनौती की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उनका खुलासा किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पांच छिनैती व चोरी की मोबाइल,एक चोरी की मोटरसाइकिल, 20 हजार नकद और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी अंकित सिंह का पुराना भी आपराधिक इतिहास है। यह दोनों आरोपी करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें