गोंडा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-प्री परीक्षा 16 केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिले में एलबीएस पीजी कॉलेज मुख्य परिसर और विज्ञान परिसर, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, टॉमसन इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी विद्यालय डुमरियाडीह, एमडीबीएस इंटर कॉलेज बेलसर, भैया राघव राम स्मारक इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां मुकम्मल इंतजाम किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।