फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआ

शहर के पटेल नगर स्थित ईदगाह में शनिवार को ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और देश की तरक्की, अमन-चैन तथा मुल्क की सलामती के लिए विशेष दुआएं मांगीं। ईद की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें