फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के एमएलसी पहुंचे गोंडा, बोले- अब कानून का राज; जो गुंडा गोली मारेगा... गोली खाएगा

बिहार के विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह शनिवार देर शाम गोंडा पहुंचे। उन्होंने नंदिनी निकेतन पहुंचकर नंदनी गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा उनके सांसद पुत्र करण भूषण सिंह से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है, लेकिन किसी भी नेता या व्यक्ति को महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए। महिला किसी की बहन और किसी की बेटी होती है। भारत नारी शक्ति की पूजा करने वाला राष्ट्र है और ऐसे बयानों का कोई स्थान नहीं है। संबंधित व्यक्ति को अपना बयान वापस लेकर महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। बिहार में बढ़ते अपराध के सवाल पर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हत्या या अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल लोग 12 से 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे होते हैं। बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। जो गोली मारेगा, वो गोली खाएगा। उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसी एक राज्य के मॉडल की नकल नहीं है, बल्कि सुशासन और कानून-व्यवस्था की नीति है। बिहार में अपराध करके कोई बच नहीं सकता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश अब जाग चुका है और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति वही करेगा जो देश की संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें