फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brij Bhushan Sharan Singh: 'जनता ने रिटायर नहीं किया..' 2029 में चुनाव लड़ेंगे बृजभूषण! | UP Politics

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह वर्ष 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें परिस्थितिजन्य रूप से रिटायर कर दिया गया, जबकि उनके क्षेत्र की जनता ने कभी उन्हें रिटायर नहीं किया। जनता आज भी उन्हें अपने सांसद के रूप में देखना चाहती थी और मैं भी उस भावनात्मक निर्णय का सम्मान करता हूँ। हालांकि पार्टी ने इस बार उनके बेटे को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन जनता का स्नेह और समर्थन आज भी उनके साथ कायम है।

उन्होंने दावा किया कि देवी पाटन मंडल की जनता अब भी उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहती है। इसी वजह से उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2029 में उतरने का ऐलान किया है। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं और इसे भविष्य की सियासी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह अब तक छह बार सांसद रह चुके हैं और गोंडा, बलरामपुर तथा कैसरगंज संसदीय सीटों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनका परिवार भी राजनीति में सक्रिय रहा है—बड़े बेटे करन भूषण सिंह सांसद, छोटे बेटे प्रतीक भूषण सिंह विधायक हैं और उनकी पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं। इतने मजबूत राजनीतिक आधार और पारिवारिक प्रभाव के चलते उनके 2029 में चुनाव लड़ने के ऐलान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें