पोल्ट्री फार्म को हटाने की मांग को लेकर सहेड़ी गांव के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पोल्ट्री फार्म संचालक ने 30 अप्रैल तक पोल्ट्री फार्म हटाने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त हुआ। बताते चलें कि गांव में पोल्ट्री फार्म का विरोध तेज हो गया और ग्रामीण प्रदर्शन पर उतर गए। सदर विधायक ने पोल्ट्री फार्म संचालक को बुलाकर ग्रामीणों को हो रही समस्या के निस्तारण की बात कही। संचालक ने 30 अप्रैल तक पोल्ट्री फार्म हटाने का आश्वासन दिया। तब जाकर पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।