गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करो तथा “एनपीएस-यूपीएस नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए जैसे नारे लगाए गए। अटेवा के जिला संयोजक सरफराज खान ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की गारंटी से जुड़ा विषय है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक अटेवा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा। इस मौके पर मार्कंडेय यादव, डाॅ. विरेंद्र यादव, अकबर अंसारी, योगेंद्र पटेल, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।