सेवराई तहसील क्षेत्र के विकासखंड भदौरा में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें प्रधान, सचिव और शिक्षक पहुंच थे। इसके चलते विकासखंड सभागार में जगह कम पड़ गई। ऐसे में कई लोग सभागार के बाहर पेड़ के नीचे खड़े रहे। वहीं, पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध नहीं होने के कारण कई ग्राम प्रधान, सचिव और शिक्षक खड़े होकर ही बैठक में भाग लेते नजर आए। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह भी विकासखंड कार्यालय पहुंचे।