फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के पहले अर्जुन अवार्डी बने राजकुमार पाल;video

गाजीपुर में करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम के मिडफील्डर और पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता राजकुमार पाल को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड दिए जाने की घोषणा से जिले में खुशी की लहर है। राजकुमार पाल गाजीपुर जिले के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय की गई है। मेघबरन सिंह स्टेडियम के निदेशक एवं पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने देते हुए बताया कि उनकी इस उपलब्धि को करमपुर के ग्रामीण खेल मॉडल की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की खेल नीति और सहयोग ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है। राधे मोहन सिंह ने कहा कि स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर तेज बहादुर सिंह (तेजू भैया) के निधन के बाद स्टेडियम परिवार के सामने कठिन परिस्थितियां आईं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से काफी संबल मिला। मुख्यमंत्री स्वयं राजकुमार पाल के पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने के बाद करमपुर पहुंचे थे। उन्होंने राजकुमार को उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी का पद और एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देकर प्रोत्साहित किया था। कहा कि राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड मिलना केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि गाजीपुर की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की पहचान है। यह उपलब्धि बताती है कि गांवों में सुविधाएं और सही मार्गदर्शन मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें