फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर निर्धारित किये जाएंगे लकड़ियों के दाम, VIDEO

गाजीपुर शहर के वैकुंठधाम श्मशान घाट पर शवदाह के दौरान अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) आयुष चौधरी ने घाट परिसर में सदस्यों और सभासदों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में सामने आया कि लकड़ी और मुखाग्नि के नाम पर जरूरत से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। इस पर एडीएम ने श्मशान घाट के सदस्यों को एक सप्ताह में नई कमेटी गठित कर सभी सामग्री की सूची तैयार करने और उनके निर्धारित दर तय करने के निर्देश दिए, ताकि ओवररेटिंग पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही घाट पर बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को जल्द चालू कराने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के ईओ डीके राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें