गाजीपुर के सदर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज के छात्र- छात्राओं ने सोमवार को शहर कोतवाली का भ्रमण किया। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस अभियान के तहत कोतवाली पहुंचे छात्र- छात्राओं ने पुलिस के दैनिक कामकाज का तरीका समझा। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों के रैंक की जानकारी ली। साथ यहां आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने की प्रक्रिया, पुलिस की बीट, जीडी, मालखाना, अपराधियों को बंद करने का बैरक, रसोईघर और अन्य जानकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस से पूछा कि अगर कोई घटना होती है तो तत्काल कहां सूचना देनी चाहिए।