गाजीपुर जिले की कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को शुक्रवार की देर रात कासिमाबाद मऊ मार्ग के तोड़ार मोड़ के पास घेराबंदी कर घेर लिया। खुद को घिरता देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।