खबर गाजीपुर से है। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता लियाकत अली के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन्होंने शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके साथ दबंगों द्वारा मारपीट की गई। उनपर गोली भी चलाई गई, जो उनके हाथ को छूते हुए दीवार में लगी। पूरा घटनाक्रम सीसीटी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। आरोपियों में एक वकील भी शामिल है।