गाजीपुर में कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा। उसका शव दोपहर दो बजे के बाद यहां पहुंचने की सूचना है। मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी भ्रमण कर रहे हैं।