गाजीपुर में सुरक्षा की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने अफीम फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा को जांचा और आपात स्थिति से निबटने की ट्रेनिंग दी। इस दौरान बताया गया कि अगर आप ऐसी स्थिति में हों कि हमले के वक्त घायल हो जाएं या फिर आपके साथ का कोई जख्मी हो जाए तो उसकी मदद कैसे करनी है।