फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, भदोही बलिया और आजमगढ़ की टीमों ने दर्ज की जीत

गाजीपुर शहर के पुलिस लाइन और गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर तीसरे दिन बुधवार को भी वाराणसी जोन की 25 वीं अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें भदोही, बलिया और आजमगढ़ की टीमों ने जीत दर्ज की। इन मैचों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान में भदोही और जौनपुर के बीच पहला मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर जौनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जौनपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। टीम के लिए राजन 52 रनों का योगदान दिया। भदोही के लिए इमाम 2, अबरार 2 और रामप्यारे 2 विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 14.2 ओवर में छह विकेट की नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए इमाम 25 और सुमित 17 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच मिर्जापुर और बलिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बलिया ने मिर्जापुर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट की नुकसान पर 145 रन बना पाई। टीम के लिए रविकांत 45 और तारीख ने 21 रन बनाएं। बलिया की टीम के लिए रोहित यादव 3 और दिनेश 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम रमेश 45 और प्रदीप 35 रनों की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट की नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर तीसरा मैच चंदौली और आजमगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदौली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में इंतजार 51, राकेश 22 और बूटा यादव 15 रनों की बदौलत आठ विकेट की नुकसान पर 165 रन बनाई। आजमगढ़ की तरफ से मुलायम 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम 19.4 ओवर में छह विकेट की नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए कृष्ण कुमार मिश्रा 47 और मुलायम यादव 36 रनों का योगदान दिया। वहीं, चंदौली की टीम के लिए इंतजार ने 3 विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें