फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज;video

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी व 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी सहित तीन पर पुलिस ने क्रय- विक्रय की गई रिवाल्वर की पत्रावली अभिलेखागार से गायब कराने के आरोप में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें एक आरोपी तत्काल पटल सहायक बृजनारायण राम का निधन हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1995 में आफ्शा अंसारी को शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ था। इस पर पहली बार रिवाल्वर खरीदी गई थी, इसके बाद उसकी बिक्री कर दूसरा शस्त्र लाइसेंस पर खरीदा गया था। ऐसे में पहली बार खरीद और बिक्री की गई रिवाल्वर की पत्रावली अभिलेखागार से गायब है। मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों, परिजनों एवं उनके गिरोह आईएस- 191 के सदस्यों व सहयोगियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस शस्त्रों का दुरुपयोग करने वालों पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मुख्तार अंसारी एवं उसके परिजनों द्वारा लिए गए शस्त्रों की वर्तमान स्थिति, गैंग आईएस 191 के सदस्यो एवं सहयोगियों द्वारा लिए गए 51 शस्त्र लाइसेंसों पर क्रय विक्रय किये गए विभिन्न शस्त्रों की भौतिक सत्यापन एवं जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें