जमानिया नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों में अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शुक्रवार को सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए हाथों में बच्चों का झुनझुना लेकर अनोखा प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि चेयरमैन ने ऐतिहासिक जीत के बाद क्षेत्र में बड़े- बड़े विकास कार्यों के वादे किए थे, लेकिन धरातल पर केवल झुनझुना थमा दिया गया है। साथ ही चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।