भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 4.30 बजे शव को प्लेटफार्म पर ही रखकर धरना पर बैठ गए और मुआवजे की मांग करने लगे। स्टेशन अधीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। औड़िहार के जीआरपी चौकी प्रभारी ने मुआवाजे का आश्वासन देकर शाम 6.30 बजे धरना समाप्त कराया।