रविवार तड़के दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक बड़ी लूट की वारदात हुई। ये वारदात यूपी और बिहार के बॉर्डर से लगे गहमर रेलवे स्टेशन के पास हुई। गहमर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पड़ता है। लूटपाट मामले में ड्यूटी पर तैनात एस्कॉर्ट टीम को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने कोच अटेंडेंट को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। मामले की तेजी से जांच के आदेश दे दिए गए हैं।