शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एफआईआर की प्रतियां जलाई। उन्होंने कर्मचारी एवं शिक्षक नेताओं के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की गई एफआईआर को वापस लिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली तो आंदोलन किया जाएगा। विकास भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा 25 नवंबर को अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु की अध्यक्षता में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग एवं टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान सिर्फ शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया था। लेकिन सरकार के तानाशाही रवैया अपनाते हुए संगठन के केंद्रीय चार पदाधिकारियों के खिलाफ दिल्ली में अधिक भीड़ लाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जगवीर सिंह ने कहा कि यह एफआईआर वापस होनी चाहिए। प्रदर्शन में अनिल कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार,मुलायम सिंह, राकेश प्रताप सिंह,राजेश यादव, सर्वेश यादव, सोनू वर्मा, हरेंद्र कुमार, टिंकू, रजनीश, चंद्रपाल, प्रदीप कुमार गौतम, डीपी सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, रामपाल, योगेश शामिल थे।