फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद चौराहा पर बुधवार रात एक रोडवेज बस में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस का चालक पवन कुमार निवासी बखरपुर, औरैया घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर रसूलपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि औरैया डिपो की बस उरई से आगरा जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बस में मौजूद अन्य सवारियों को कोई चोट नहीं आई हैं। सवारियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है। टैक्टर को जब्त कर लिया है।