फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने 30 लाख रुपये के 151 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

फिरोजाबाद में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से कुल 151 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पुलिस लाइन सभागार में लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द करते समय अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत (नोडल सीआईआर पोर्टल) ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को संज्ञान में लेकर विभिन्न जनपदों और राज्यों की पुलिस से संपर्क साधकर इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया। पुलिस कार्यालय में जब अधिकारियों ने आवेदकों को उनके खोए हुए फोन सौंपे, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। जिला पुलिस द्वारा अब तक पोर्टल के माध्यम से कुल 1747 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर आवेदकों को सौंपे जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें